19 जनवरी मंगलवार का राशिफल

मेष:

राशि स्वामी मंगल प्रथम भाव में होने से कुछ बिगड़े काम बनेंगे। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। लेक‍िन आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा। जोखिम भरे निवेश से दूर रहें और लेन-देन के मामले में सावधानी बरतें। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
वृषभ:

राशि का स्वामी शुक्र अष्टम भाव में धन, सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। आज का द‍िन राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। व्यापार में कोई नया ऑर्डर या फिर कॉन्‍ट्रैक्‍ट मिलने की भी संभावना बन रही है। आज आपके शत्रु भी परास्‍त होंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। रोजगार के क्षेत्र में अपनी योग्यता बढ़ाने के अवसर आपको मिलेंगे। सायंकाल में कुछ खरीदारी हो सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
मिथुन:

चंद्रमा आज मीन राशि का होकर दशम घर में अकस्मात संतान कष्ट और मानसिक क्‍लेश की स्थिति लाएगा। यानी क‍ि आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। ध्‍यान रखें क‍ि अगर आज कोई नया व्‍यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो भगवान का नाम लेकर शुरू करें। छात्र गुरुजनों के सहयोग से भविष्य की रणनीति पर काम करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव वृद्धि का योग है, व्यस्त रहेंगे। सायंकाल के समय क‍िसी मेहमान या म‍ित्र के आने से मन प्रसन्‍न होगा। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कर्क:

आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। न‍िवेश संबंधी कार्यों में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरूष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। आपके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। प्रतियोगी परिक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने पर छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सांयकाल का समय परिवार के लोगों के साथ ब‍िताएं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
सिंह:

चंद्रमा आज मीन राशि में चल रहा है, माता को कष्ट व पारिवारिक उलझनें हो सकती हैं। क‍िसी नए काम या अनुबंध में जल्दबाजी ना करें। अपनी रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल होने के बावजूद आप स्‍थग‍ित भी कर सकते हैं। विरोधियों का प्रभाव कम होगा। सरकारी क्षेत्र के काम बनेंगे, अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। विदेश से व्यापार करने के प्रयास आपके सफल होंगे और साथ काम करने वालों का सहयोग भी मिलेगा। शुभ कार्यों में एकाग्रता बनाए रखें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कन्या:

आपकी राशि का स्वामी बुध पंचम यानी लक्ष्मी भाव में श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत दे रहा है। चंद्रमा आज मीन राशि में स्थित होने पर भी आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध हो सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। छात्रों का मन पढाई में लगेगा। आय के नए स्रोतों के बारे में जानकारी मिलेगी और बचत में भी वृद्धि होगी। लव लाइफ में सम्मान बढ़ेगा और मधुर संबंध बने रहेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
तुला:

आपके ल‍िए आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी जरूरी कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। व्‍यवसाय करते हैं तो यह भी संभव है कि पिछले कई महीने से अटका काम बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सम्मान प्राप्त होगा और लाभ की उत्तम स्थितियां बनेंगी। परिवार में किसी से शुभ समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय मित्रों व पर‍िजनों के साथ व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

वृश्चिक:

आपकी राशि से आज चंद्रमा पंचम का है। शनि-शुक्र पहले से ही राशि पर विपरीत फल कर रहे हैं। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें अन्‍यथा बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है। क‍िसी नए न‍िवेश में भी सोच-समझकर ही धन लगाएं। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य साथ देगा। साथ ही छात्रों को अच्छे अंकों के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। धार्मिक यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
धनु:

शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं। चतुर्थ घर में मीन राशि का चंद्रमा भी व्यर्थ व्यय कीर्ति का नाशक है। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्च हो सकता है। राशि का स्वामी बृहस्पति प्रथम भाव में कोर्ट-कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रुकावट उत्पन्न कर सकता है। शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन आप पराक्रम से सभी स्थितियों पर नियंत्रण कर लेंगे। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मकर:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। राशि का स्वामी शनि की राश‍ि में स्थिति होने से प्रभाव-प्रताप में वृद्धि होगी। शनि यद्यपि मंद फल कारक है। अतः अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। कार्यों में बोझ बढ़ा हुआ रहेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा का विस्तार होगा। परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। दिन के उत्तरार्द्ध मे स्वास्थ्य नरम, चोट आदि का भय बना रहेगा। सायंकाल के समय यात्रा करने से परहेज करें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।
कुंभ:

आपके लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। राशि स्वामी शनि मकर राशि में होने से आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। संतान के भविष्य से संबंधित शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न होगा। किसी परिचित की मदद से आपके अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। करियर में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी महिला से आर्थिक सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय व्यापार के भागीदारों तथा भाई-बंधुओं से तनाव हो सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

मीन:

आपकी राशि पर मकर का बृहस्पति की तृतीय दृष्टि होने से आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। संतान अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। माता से रिश्तों में सुधार आएगा। आय के नए स्रोतों के बारे में जानकारी मिलेगी लेकिन अनावश्यक खर्चों से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।–

Source : Agency

9 + 4 =

Ahtieshyam Uddin (Editor in Chief)

Email: nationalsamacharindia2019@gmail.com

Mobile:    (+91) 8770103914

(Office Chhattisgarh)

Chhatisgarh Bureau Office: Vaishali Residency, Shop No.01, Ward No. 44, Shankar Nagar, Bilaspur (CG) Pin: 495004